पर्यावरण संरक्षण एवं चेतना सप्ताह अभियान में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जोधपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर की सचिव श्रीमती पूर्णिमा गौड़ ने गुरूवार को तालुका विधिक सेवा समिति ओसियां स्थित एनजीओ में नुक्कड़ नाटक एवं संगोष्ठी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं चेतना सप्ताह अभियान अंतर्गत आमजन को जानकारी दी ।
सचिव श्रीमती पूर्णिमा गौड़ एवं तालुका विधिक सेवा समिति ओसियां के अध्यक्ष तथा ग्राम न्यायाधिकारी श्री जयराम जाट ने आमजन को पौधारोपण करने के बारे में जानकारी दी एवं पौधारोपण भी किया।
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर लोहावट में पौधारोपण कर सचिव गौड़ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृक्ष लगाने एवं इनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने नालसा की विभिन्न स्क्रीमों के बारे में जानकारी दी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट लोहावट सुश्री भानुप्रिया जैन ने प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष रोपित कर उसका संरक्षण करने का आह्वाहन किया जिससे प्रकृति का संतुलन भी बना रहे एवं वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण संरक्षण के लिए इसकी आवश्यक जताई।
इस अवसर पर न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व अधिवक्तागण उपस्थित थे