विश्व रिकॉर्ड धारी जादूगर आंचल के जादुई शो ने पत्रकारों को किया आश्चर्यचकित

जेपीसी के आग्रह पर पत्रकारों के लिए हुआ विशेष शो

जोधपुर प्रेस क्लब ने जादूगर आंचल का किया अभिनंदन

जोधपुर। अपने जादुई करिश्मा के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी जादूगर आंचल ने अपने जादुई करिश्मा से शहर के पत्रकारों को अचंभित कर दिया। पत्रकारों के लिए विशेष जादू शो आयोजित करने पर जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से जादूगर आंचल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना ने बताया कि पत्रकार और उनके परिवारों के लिए बुधवार को आयोजित विशेष शो में जादूगर आंचल ने बेहतरीन जादुई करतबों का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। जादूगर आंचल ने भूतों का रहस्य, भारत माता, स्टूच्यू ऑफ लिबर्टी पलक झपकते ही गायब, बच्चों के एंटरटेनमेंट मैजिक शो, कटर कटिंग सहित कई बेहतरीन प्रस्तुति दी। पत्रकार और उनके परिजनों के लिए आयोजित इस विशेष शो का सभी ने जमकर लुफ्त उठाया। इसके बाद जोधपुर प्रेस क्लब की ओर से जादूगर आंचल का अभिनंदन किया गया। जेपीसी सचिव शिवप्रकाश पुरोहित ने बताया कि महज 5 साल की उम्र में जादुई दुनिया में कदम रखने वाली आंचल ने अपने बेहतरीन करतब के माध्यम से पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का परचम कराया है और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस अवसर पर जेपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ मधु बनर्जी, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पुरोहित (छैनू), श्रेयांश भंसाली, रमेश सारस्वत, मुकुल परिहार, वरिष्ठ पत्रकार संगीता शर्मा, अरुण हर्ष, योगेश शर्मा, अश्वनी व्यास, डॉ अशोक शर्मा, मुकेश श्रीमाली सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने जादूगर आंचल को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जोधपुर में दोहराना चाहती है लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड का जादुई शो
शो के दौरान जादूगर आंचल ने बताया कि वर्ष 2014 में उत्तराखंड में उन्होंने लाइव जादुई शो कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आंचल ने बताया कि हरिद्वार में 100 फीट लंबी स्टील की चेन पर 100 लॉक लगाकर उन्हें लकड़ी के बक्से में पैक करके घास के कुएं में फेंककर आग लगा दी गई। इस बॉक्स में से वह सकुशल बाहर आ गई। आंचल ने बताया कि वह यही लाइव शो जोधपुर में दर्शकों के लिए दोहराना चाहती है और जल्द ही जोधपुरवासियों को यह शो लाइव देखने के लिए मिलेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button