मौलाना आज़ाद फार्मेसी विद्यार्थियों ने जाने आत्मरक्षा के टिप्स
पुलिस आयुक्तालय की ओर से एक दिवसीय महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण सम्पन्न
जोधपुर। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर एवं महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र, पुलिस आयुक्तालय के साझा प्रयास से मौलाना आज़ाद इंस्टिट्यूट ऑफ फॉर्मेसी जोधपुर में एक दिवसीय ‘महिला शक्ति आत्मरक्षा निःशुल्क प्रशिक्षण‘ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यूनिवर्सिटी के चैयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने कहा कि आत्मरक्षा के साथ-साथ बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करने के मकसद से ये ही ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेहाना बेगम ने बताया कि आत्मरक्षा के इस प्रशिक्षण कैम्प में हेड कॉन्स्टेबल शारदा पूनिया ने कार्य स्थल पर यौन हिंसा से बचाव, साइबर क्राइम से होने वाली धोखाधडी, कंफर्म न होने पर ऑनलाइन सूचनांए साझा न करना, पर्स में रखें जाने योग्य सुरक्षा उपकरण, लड़कियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों से सम्बन्धित कानूनी प्रावधान व अधिकारों की वीडियो द्वारा जानकारी तथा महिला सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
मास्टर ट्रेनर पूनिया ने कहा कि आप चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 का उपयोग कर थाने के सहयोग से किसी भी परेशानी से निकल सकते हैं। विद्यार्थियों ने हेड कॉन्स्टेबल शारदा पूनिया से साइबर क्राइम से जुड़े प्रश्न भी किये।
कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार माथुर, ऋषिराज माथुर, नीता धनजानी, अंकित, अनवर अहमद, श्रेय परमार, विमला सोनी, सोहित पाठक, भावना चौहान, नूतन सेवाराम, मोटिवेटर गौरव देव सहित फॉर्मेसी इंस्टिट्यूट के स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन विवेक भाटी ने किया। अंत में फॉर्मेसी प्रभारी मोहम्मद वक्कास ने धन्यवाद दिया।