सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरो मे धूम रही
जोधपुर। क्षेत्र के डांगियावास, मियासनी, जालेली चंपावता सहित दर्जनों गांव मे हल्की बारिश आज सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरो में अल सुबह से ही गांव व ढाणियों से शिव भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई। भक्त हीरालाल ढाका ने बताया कि शिव भक्तों ने मंदिर को आकर्षण फूल मंडली से सजाया साथ ही दिनभर रिमझिम बारिश की बिच शिव भक्तों की लंबी कतारें लग गई ।
भक्तों ने शिवलियो मे दुध, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, वेलपत्र, फल चढ़ा पूजा अर्चना कर भगवान शिव से सुख समृद्धि की कामना की वही बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारो से मंदिर व शिवाले गूंज उठे।