नृत्य और गायन बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आगाज
अकादमी बाल पुरस्कार का होगा चयन इस प्रतियोगिता से
जोधपुर। गत वर्ष से आजाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री एवं चाचा नेहरू के रूप में बालकों में अति प्रिय जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती के उपलक्ष में बाल दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता योजना प्रारंभ की गई थी। उक्त योजनान्तर्गत इस वर्ष बाल शास्त्रीय गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 जुलाई 2023 को अकादमी सभागार में आयोजन किया जायेगा।
अकादमी अध्यक्ष महोदया बिनाका जेश ने बताया कि आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 100 बाल प्रतिभागी दिनांक 10.07.2023 को प्रथम चरण यानी सेमी फाइनल में भाग लेगे एवं इनमें से चयनित प्रतिभागियों को द्वितीय चरण यानी फिनाले में दिनांक 11.07.2023 को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
राष्ट्रीय स्तर के कला विद एवं प्रतिष्ठित कलाकारों को इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है। अकादमी सचिव लक्ष्मीनारायण बैरवा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इन समस्त प्रतिभागियों में से गायन प्रतियोगिता के तीन दल एवं नृत्य प्रतियोगिता के पांच दल बनाये गये है। अंतिम चरण मे पहुँचने वाले बाल कलाकारों का चयन इन आठ दलों में से किया जायेगा तथा इस प्रतियोतिगता में गायन एवं नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी का अकादमी के बाल पुरस्कार के लिए चयन किया जायेगा।
प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल के निर्णय पश्चात 11.000/- रूपये 7000/- रूपये एवं 5000 /- रूपये की राशि क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहने वाले बाल कलाकारों को पारितोषितक के रूप में प्रदान की जायेगी। तथा प्रत्येक प्रतियोगिता में दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जायेगे। जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को 2000 /- रूपये प्रदान किये जायेगे
अकादमी सचिव बैरवा ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रतिष्ठित कला मर्मज्ञ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्री रमेश बोराणा के कर कमलों से दिनांक 10.07.2023 को अकादमी भवन टाउन हॉल परिसर कचहरी रोड जोधपुर में प्रातः 10 बजे किया जायेगा । जिसमें प्रतियोगियों के साथ जगत के प्रतिष्ठित लोग भी सम्मलित होंगे।