महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन का सहयोग

जोधपुर। मानव सेवा संस्थान जोधपुर की ओर से जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार का सहयोग किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को एक ऐसी ही महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई। 
संस्था अध्यक्ष रमेश छाजेड़ रामसर ने बताया कि संस्थान निर्धन एवं अभावग्रस्त महिलाओं को राशन सामग्री, उनके ईलाज हेतु दवाइयां तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री के सहयोग के साथ प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के सेवा कार्य किए जाते हैं। महिला के लिए सिलाई मशीन एक आजीविका का साधन बनेगा, जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण सरलता से कर पाएगी। सिलाई मशीन प्राप्त करते हुए महिला ने मानव सेवा संस्थान व रमेश छाजेड़ रामसर का धन्यवाद व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button