विश्व जूनोसिस दिवस पर निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर होगा आयोजित
जोधपुर। विश्व जूनोसिस दिवस गुरुवार, 6 जुलाई की मनाया जाता है। इस अवसर 6 जुलाई की प्रथम श्रेणी राजकीय पशु चिकित्सालय मण्डोर तथा इंडियन इम्नोलोजिकल लिमिटेड कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित होगा। जिसमें सभी पालतु व आवारा पशुओ विशेषकर कुत्ता, बिल्ली में रेजीब टीकाकरण किया जायेगा।
प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय मण्डोर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र सिंह मेड़तिया ने शहर के सभी सेवाभावी गणमान्य व्यक्तियों से निवेदन किया है कि वे अपने अपने क्ष्ज्ञेत्र के आवारा पशुओं/डॉग/ बिल्ली में रेबीज टीकाकरण करावे, जिससे रेबीज संक्रमण का प्रकोप मनुष्यों में कम से कम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी होगा जिसमें जानवरों और मनुष्यो के बीच फैलने वाली बीमारियों के लिए जागरूकता फैलाने और लोगों को इस संबंध में शिक्षित करने का भी लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि भारत में रेबीज मुक्त आवारा कुत्तों व बिल्ली के काटने से ही होती है। इस वर्ष 2023-24 का विषय भी ‘‘लेट्स ब्रेक द चेन ऑफ जुनोटिक ट्रांसमिशन’’ भी है।