संगीत नाटक अकादमी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी स्वरूप दिया जाएगा
जोधपुर। ‘‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2023’’ के क्रियान्वयन के क्रम में शीघ्र ऑनलाईन आर्थिक कलाकारों के पंजीयन का कार्य शुरू कर उनकों आर्थिक सम्बल प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार बहुप्रतीक्षित टाउॅन हॉल (जय नारायण व्यास स्मृति भवन) का कार्य अति शीघ्र पूर्ण करवाकर उट्घाटन करवाया जाएगा।
यह जानकारी राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर के नव नियुक्त सचिव श्री लक्ष्मीनारायण बैरवा ने दी और बताया कि अकादमी अध्यक्षा व राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप अकादमी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के आदेश से श्री बैरवा ने तीन दिन पहले ही अकादमी सचिव का पदभार ग्रहण किय है। कार्यभार ग्रहण के समय राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा श्रीमती बिनाका जेश मालू ने बुके भेंट कर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी।