नेत्रहीन विद्यार्थियों को मोबाइल फोन देकर सहायता की

जोधपुर। मानव सेवा संस्थान जोधपुर की ओर से नेत्रहीन विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए पांच एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सहायता की गई है। संस्थान अध्यक्ष रमेश छाजेड़ रामसर ने बताया कि नेत्रहीन विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता के मद्देनजर 5 नेत्रहीन विद्यार्थियों को मानव सेवा संस्थान के प्रयास से स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा 50 अभावग्रस्त परिवारों को आवश्यक खाद्य सामाग्री की सहायता भी की गई तथा 10 विद्यार्थियों को शिक्षण सामाग्री भी उपलब्ध करवाई गई।
रमेश छाजेड़ ने बताया कि मानव सेवा संस्थान जोधपुर में पिछले 12 वर्षों से समाज में निर्धन, बीमार व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवारत है। इसके साथ-साथ संस्थान द्वारा जीवदया के लिए भी सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संस्थान के ट्रस्टी गौतम डोसी व राजाराम चैधरी, ज्ञानचंद जैन मौजूद रहे। नेत्रहीन विद्यार्थियों ने अध्यक्ष रमेश छाजेड़ रामसर व मानव सेवा संस्थान का आभार प्रकट किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button