जोधपुर की एवॉन एमेरी इंडस्ट्रीज़ ने टैली एमएसएमई ऑनर्स 2023 में हासिल की बड़ी जीत
जोधपुर। सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री में अग्रणी टैली सोल्युशन्स ने आज नोर्थ ज़ोन के लिए ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के तीसरे संस्करण के विजेताओं की घोषणा की है। 5000 नामांकनों में से जोधपुर की कंपनी एवॉन एमेरी इंडस्ट्रीज़ ने बड़ी जीत हासिल की है।
टैली एमएसएमई ऑनर्स, एक सालाना पहल है, जिसके तहत उन बिज़नसेज़ एवं एंटरेप्रेन्योर्स को पहचान कर सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया हो। ये सम्मान एमएसएमई की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के माध्यम से उनके सकारात्मक प्रभाव एवं विविधता की पुष्टि करते हैं। जो विभिन्न शहरों से उन गुमनाम नायकों को दिए जाते हैं जिन्होंने अर्थव्यवस्था पर वास्तविक प्रभाव उत्पन्न कर विकास को प्रोत्साहित किया है। ये सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के मौके पर साल में एक बार दिए जाते हैं तथा 250 करोड़ से कम टर्नओवर वाले सभी बिज़नसेज़ जिनके पास जीएसटी रजिस्ट्रेशन है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
एवॉन एमेरी इंडस्ट्रीज़ की ओर से श्री महेश अजमेरा को ‘बिज़नेस मास्ट्रो’ कैटेगरी में सम्मानित किया गया, जिन्होंने हर वेंचर में सफलता हासिल की है और इसका मुख्य कारण है इनोवेशन। सीमेंट और मिनरल बेस्ड इंडस्ट्रीज़ में कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं की सफलता का श्रेय उन्हीं हो जाता है। साबू की जानी-मानी यूनीक वर्टिकल शाफ्ट किल्न और रोटरी किल्न्स प्लांट्स टेक्नोलॉजी सीमेंट उद्योग में सराहनीय क्रान्ति लेकर आई, इसके साथ 100 महीने में 100 प्लांट शुरू किए गए। वर्तमान में दुनिया भर में 250 से अधिक प्लांट्स संचालित किए जा रहे हैं। साबू की हाल ही की परियोजनाएं है-ओमान में 15,000 टीपीए जिप्सन और बिल्डर प्लास्टर रोटरी किल्न प्लांट, बांग्लादेश में 20 से अधिक सीमेंट ग्राइंडिंग प्लांट और इसके अलावा फिलीपीन्स, मलावी, नाइजीरिया, अर्जेन्टाईना, बांग्लादेश आदि में कई प्रोजेक्ट्स को आपूर्ति के लिए एमओेयू साईन किए गए। साबू को आज सीमेंट प्लांट, फ्लोर मिल्स, एमेरी स्टोन्स, एबरेसिव, मिनरल प्रोसेसिंग प्लांट्स, रेफरेक्टरी प्रोडक्ट्स, कास्ट आयरन और हैण्डीक्राफ्ट्स में प्रतिष्ठित निर्माता एवं निर्यातक के रूप में जाना जाता है।
टैली एमएसएमई ऑनर्स ने अपने तीसरे संस्करण में प्रेफर्ड बैंकिंग पार्टनर डीबीएस बैंक तथा सपोर्टिंग पार्टनर्स यूनिकॉमर्स एवं बाईट ऐज के सहयोग से जोधपुर के एमएसएमई और देश भर से 100 एमएसएमई को सम्मानित किया।
देश के चारों ज़ोनों (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) को कवर करते हुए ये पुरस्कार पांच श्रेणियों में दिए गएः
वंडर वुमेनः ये पुरस्कार उन महिला उद्यमियों को दिए गए जिन्होंने अपने सपनों को साकार कर आज बिज़नेस को नया आयाम दिया है।
बिज़नेस मास्ट्रोः ये पुरस्कार उन दिग्गजों को दिए गए जो समय की कसौटी पर खरे उतरते हुए लगातार विकसित हुए हैं।
न्यू जैन आइकनः ये पुरस्कार उन स्टार्ट-अप्स को दिए गए जिन्होंने बाज़ार में मौजूद खामियों को पहचाना और इनके लिए आधुनिक समाधान लेकर आए।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मरः इस श्रेणी के तहत उन बिज़नसेज़ को सम्मानित किया गया जिन्होंने आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल किए हैं।
चैम्पियन ऑफ कॉज़ः ये पुरस्कार उन बिज़नसेज़ को दिए गए जिन्होंने अपने प्रयासों से विश्वस्तरीय कल्याण में योगदान दिया हो।