सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल जोधपुर ने मनाया 9वाँ  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जोधपुर। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल में 9वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर के उप महानिरीक्षक श्री योगेंन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में तथा योगा अलाइंस सोसाइटी एन जी ओ के सहयोग से योग अभ्यास का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 1040 लोगों ने जिसमें इस संस्थान के कार्मिक व नव-आरक्षकों नें बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
 उप महानिरीक्षक ने कहा कि योग हमारे स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक तथा मानसिक विकारों को दूर करना है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्मज्ञान की प्राप्ति करवाता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है।
कार्यक्रम के अंत में श्री योगेंन्द्र सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक नें योगा अलाइंस सोसाइटी के प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button