सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 28 मई को

जोधपुर। देश के प्रमुख ब्राह्मण संगठन के रूप में बरसों से ब्राह्मण समाज के विकास और उत्थान को समर्पित सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से 28 मई रविवार को जोधपुर के होटल क्वालिटी इन चंद्रा में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महासभा के राजस्थान प्रभारी विमल पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि,सर्व ब्राह्मण महासभा,दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंडित एसके जोशी की नियुक्ति किए जाने के बाद पूरे राजस्थान में सर्वे करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया के बाद अब विधिवत रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास महाराज होंगे जबकि अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष वत्स करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ धाम मंदिर के आचार्य सौरभ राघवेंद्र और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत होंगे।

यह यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि,सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने पिछले दिनों डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में,उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा शर्मा, महासचिव के रूप में डॉ गोपाल राज कल्ला,संयुक्त सचिव के रूप में प्रहलाद शर्मा और नरेश ओझा,सचिव के रूप में जितेंद्र बोहरा सह सचिव के रूप में अर्जुन प्रसाद गौड़ और ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button