वाईएसएस ब्लड ग्रुप के रक्तदान शिविर में 167 युनिट रक्त एकत्रित हुआ
जोधपुर। वाईएसएस ब्लड ग्रुप जोधपुर के तत्वाधान में दूसरा विशाल रक्तदान मरहुम इरशाद अली बंटी व अरशद अली मोंटी की याद मे रक्तदान शिविर हज हाउस स्टेडियम चौकी के सामने आयोजित हुआ, जिसमें करीब 167 यूनिट रक्तदान हुआ।
मरहूम इरशाद अली और मरहूम अरशद अली की याद में आयोजित दूसरे विशाल रक्तदान शिविर में उस्ताद हाजी हमीम बक्ष की अघ्यक्षता मे हुआ जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सईद अंसारी, जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष उत्तर सलीम खान, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी पार्षद इरफान बेली असलम खान ,इसरान जागीरदार शहबाज खान,जावेद खान,शेर मोहम्मद, हसन खान शाहीन अंसारी साकिर खान के आथित्य में आयोजित रक्तदान शिविर मैं 167 जिसमे 30 महिलाओ व युवकों द्वारा रक्तदान कर दोनों भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पित की । वाईएसएस ब्लड ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुमेरपुर,जयपुर,पाली मकराना, से महिलाओं ने हिस्सा लिया और युवकों ने शिरकत कर रक्तदान किया ।
इस अवसर पर मारवाड़ शेख, सैयद मुगल पठान के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्स ,नदीम बक्स, वॉई एस एस ब्लड ग्रुप अध्यक्ष इंसाफ अली भाईजान, अशफाक हुसैन, रामस्वरूप शर्मा, एजाज मोहम्मद, रईस बक्स रमजान, अली पप्पू, सिकंदर खान, फिरोज खान, अजीज पठान, रियाज खान मुल्लाजी महाराज बैण्ड, चाँद मोहम्मद, मेहबूब, भुराभाई, डॉक्टर मोहम्मद इमरान, रईश मोहम्मद, मोहम्मद सफी, मोहसीन शेख , यूसुफ खान, फैजान बक्स, समाजसेवी रहीम सांखला, पत्रकार गुलाम मोहम्मद, शाकीर खान पप्सा, मिशन कौमी एकता संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशिक खान मुन्ना, वसीम अख्तर भुरजी सामरिया, इमरान जोघाणा, वसीम अकरम, इमरान रंगरेज, मुजाहीद कुरैशी, शरफराज, परवेज खान, अफजल खान, शाहील खान सहित कई गणमान्य लोगों ने इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया । शिविर में मथुरादास माथुर अस्पताल व उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैंक स्टॉफ द्वारा रक्त संग्रह मैं पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।