सूर्यनगरी के मैदान आज उतरेंगे फिल्मी सितारे
सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग मैच आज से
जोधपुर। सूर्यनगरी के मैदान में षनिवार और रविवार को फिल्मी सितारे अपने किक्रेट के हूनर का जादू जगाएंगे। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में देषभर के फिल्मी सितारे एच एड के इनोवेषन के तत्वावधान में 11 और 12 मार्च को सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर में कुल चार मैच खेले जाएंगे। पहले दो मैच 11 मार्च को होंगे तथा दो मैच 12 मार्च को होंगे।षुक्रवार को मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिसके तहत अलग अलग टीमों ने यहां मैदान में मैच से पूर्व अभ्यास भी किया।
मुंबई हीरोज के एमडी विकास प्रकाष कपूर तथा एच एंड के इनोवेषन के एमडी रणजीत वर्मा ने बताया कि पहला मैच 11 मार्च को दोपहर ढाई बजे कैरला स्टाकर्स बनाम भोजपुरी दबंग तथा दूसरा मैच षाम सात बजे से पंजाब द षेर बनाम कर्नाटका बुलडोजर के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आज खिलाडियों ने पूर्व अभ्यास बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में किया। इसके तहत अपने क्रिकेट के हूनर को मैदान में प्रेक्टिस के जरिये और बेहतर किया।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च को चैन्नई राईनोज बनाम तेलुगु वॉरियर्स के बीच अपरान्ह ढाई बज से साढे छह बजे तक खेला जाएगा। दूसरा मैच बंगाल टाईगर्स और मुंबई हीरोज के बीच षाम सात बजे से 11 बजे तक खेेला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनो मैच एक ही टिकट पर देखे जाएंगे।
यह टीमे आज पहुंची जोधपुर
षुक्रवार को सेलीब्रेटी क्रिकेट मैच के लिए बडी तादाद में फिल्मी सितारों का आगमन जोधपुर में हुआ। इसके चलते आज कर्नाटका बुलडोजर, पंजाब द षेर, तेलुगु वॉरियर्स, बंगाल टाईगर्स तथा भोजपुरी दबंग टीम के सभी खिलाडी जोधपुर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि ब्रांड एम्बेसेडर के रूप् में महिमा मकवाना, एलनाज नवरोजी, अ्रामपाली दुबे तथा रिवा अरोडा भी मौजूद रहेंगी।