यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
5 रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
जोधपुर। पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल मंडल के उधना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित प्रभावित रहेंगीः-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं:-
- गाडी संख्या 17624, श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस जो दिनांक 04.03.23 को श्रीगंगानगर से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, भोपाल, खंडवा एवं भुसावल संचालित की जायेगी।
- गाड़ी संख्या 16312, कोचुवेली– श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जो दिनांक 04.03.23 को कोचुवेली से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया बड़ौदरा, गोधरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन एवं जोधपुर संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 22663, चेन्नई सेंट्रल– जोधपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 04.03.23 को चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया नागपुर, इटारसी, भोपाल, नागदा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन एवं जोधपुर संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 11090, पुणे– भगत की कोठी एक्सप्रेस जो दिनांक 05.03.23 को पुणे से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया मनमाड, खंडवा, इटारसी, भोपाल, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन एवं भगत की कोठी संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 07053, काचीगुड़ा–बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस जो दिनांक 04.03.23 को काचीगुड़ा से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया अकोला, खंडवा, इटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, रतलाम, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, जोधपुर एवं बीकानेर संचालित की जाएगी।
नोट – मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग पर अजमेर, बिजयनगर एवं भीलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव करेंगी।