जिला कलक्टर ने गुलाब सागर तालाब का किया निरीक्षण

सौन्दर्यीकरण और विद्युतीकरण करने के निर्देश दिए

जोधपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरुवार को गुलाब सागर तालाब का निरीक्षण किया।  उन्होंने नगर निगम (उत्तर) के अधिकारियों को प्रथम चरण में गुलाब सागर की वॉल पर  एलईडी स्ट्रिप लाइट तथा फ्लोटिंग फाउंटेन में लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोन लैंपपोस्ट को भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को गति देते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए।  

गुप्ता ने संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि गुलाब सागर के परिसर को स्वच्छ और सौंदर्यीकृत किया जाए जिससे गुलाब सागर टूरिज्म फ्रेंडली और आकर्षक स्थल के रूप में विकसित हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम (उत्तर) के आयुक्त श्री अतुल प्रकाश, अधिशासी अभियंता श्री जितेंद्र चौधरी और अधिशासी अभियंता श्री अभिषेक परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button