मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जयपुर के लिए रवाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर का तीन दिवसीय दौरा पूरा कर सोमवार को दोपहर बाद विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने   आमजन से की मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जोधपुरवासियों ने जनोन्मुखी  एवं प्रदेश के बहुआयामी विकास को और अधिक गति के साथ बेहतरी प्रदान करने वाले बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री के प्रस्थान के समय एयरपोर्ट पर राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक शहर श्रीमती मनीषा पवार, लूणी विधायक श्री महेंद्र बिश्नोई, महापौर श्रीमती कुन्ती देवड़ा परिहार, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती बिनाका जैश मालू, श्री जसवंत सिंह कच्छवाह, श्री नरेश जोशी, श्री सलीम खान, जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता, पुलिस आयुक्त श्री रविदत्त गौड़, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन सहित जन प्रतिनिधिगण, प्रशासन तथा पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button