वार्ड 12 उत्तर में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम का आयोजन कर जनसंपर्क किया

घर-घर जाकर वरिष्ठजनों का दुप्पटा ओढ़ाकर किया सम्मान

जोधपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत आज वार्ड 12 उत्तर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के नेतृत्व में पार्षद शाहीन अंसारी द्वारा यात्रा निकाल राहुल गांधी जी का संदेश घर-घर पहुंचाया एवं अशोक गहलोत सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया।
रफीक अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को वार्ड संख्या 12 में फैजे मस्जिद के पास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के पैंपलेट के साथ आज वार्ड 12 उत्तर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया।
इस दौरान वार्ड संख्या 12 पार्षद शाहीन अंसारी के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का आगाज राज्यमंत्री राजेन्द्र सोलंकी, प्रोफेसर अय्युब, महापौर कुन्ती परिहार, उत्तर जिलाध्यक्ष सलीम खान, असलम पार्षद, जाहिद पार्षद, के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।
इस दौरान सभी कांग्रेस के गणमान्य नेतागण व समस्त पार्षदगण को माला पहनाकर व साफा, दुप्पटा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। डीजे, बैंड बाजे और भारत जोड़ो के नारे लगाकर वार्ड 12 के हर घर जाकर जनसंपर्क किया। वार्डवासियों को अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं से संबंधित पेम्पलेट बांटकर सभी योजनाओं से अवगत कराया। वार्ड 12 के वरिष्ठ नागरिकों व वार्डवासियों का साफा, माला और दुप्पटा व तिरंगा पट्टी ओढ़ाकर उनका मान-सम्मान किया।
वार्ड पार्षद शाहिन अंसारी ने बताया कि इस अभियान के तहत वार्ड 12 में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा की राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सभी योजनाओं से वार्ड की जनता लाभांवित हो यह मेरी प्रथम प्राथमिकता रहेगी।
इस जनसम्पर्क अभियान में राज्यमंत्री राजेन्द्र सोलंकी, महापौर कुन्ती परिहार, जिलाध्यक्ष सलीम खान, उपमहापौर अब्दुल करीम, पार्षद इरफान बेली, पार्षद साकिर भाई, पार्षद प्रदीप पंवार, रफीक अंसारी, पार्षद जाहिद चौहान, पूर्व पार्षद साजिद खताई, पार्षद शाकीर खान, पार्षद प्रतिनिधि पूर्णसिंह, पार्षद प्रत्याशी महेन्द्र माथुर, महावीर कुम्भट, आशिक खान मुन्ना, लियाकत अली लक्की खान, शाकीर खान पप्सा, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, मुख्त्यिार अनिश चिश्ती, आरीफ चौहान, अब्दुल समद, समीर, आरीफ चौहान, निशार भाई, अनवर अब्बासी, अजहर खान, एहसान मोहम्मद, शाकीर मोदी, मोहशीन खान, मुस्ताक अली, यासीन खान, युनिक अंसारी, अरूण मोदी, हारून भाई, मनान भाई, साजिद भाई, युसूफ, बाबू, हुसैन, अय्युब, रूस्तम अब्बासी, अमन, राजा खान, शेरू अंसारी, सलमा अंसारी, सम्मा, नजमा आपा, साजिया, लेहरा बाई, प्रेमलता, सुमन, सीमा, रसीद लवार, समन्वयक, नेहरू ब्रिगेट जिलाध्यक्ष समीम आपा, रियाज खान मुल्लाजी महाराजा बैण्ड, इंसाफ अली जिलाध्यक्ष नेहरू ब्रिगेड, सैय्यद आबिद अली, दिनेश चांदोरा, सलीम अंसारी एवं समस्त वार्डवासी एवं पार्षद शहीन अंसारी उपस्थित रही।
बरकतुल्ला कॉलोनी में हाथ जोड़ों यात्रा का हुआ स्वागत : शुक्रवार को वार्ड संख्या 12 बरकतुल्ला कॉलोनी हाथ जोड़ों यात्रा के पहुँचने पर मोईन गौरी व आसिफ चढ़वा व उनकी पूरी टीम द्वारा सभी कांग्रेसजनों का मान-सम्मान किया गया। इस दौरान वार्ड वासियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के जानकारी दी तथा योजनाओं से सम्बन्धित पैंपलेट बाँटे गये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button