पीपाड रोड-राई का बाग रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/ आंशिक रद्द होगी
जोधपुर।जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-जोधपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित पीपाड रोड-राई का बाग स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नाॅन इण्टरलाॅकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 15.02.23 से 17.02.23 तक (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22482, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 16.02.23 से 18.02.23 तक (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 15.02.23 से 17.02.23 तक (03 ट्रिप) इंदौर से प्रस्थान करेगी वह मेडता रोड तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मेडता रोड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12466, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 16.02.23 से 18.02.23 तक (03 ट्रिप) जोधपुर के स्थान पर मेडता रोड स्टेषन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-मेडता रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12463, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 15.02.23 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह मेडता रोड स्टेषन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मेडता रोड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12464, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 16.02.23 को जोधपुर के स्थान पर मेडता रोड से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जोधपुर-मेडता रोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।