टॉपरैंकर्स ने सीएलएटी परीक्षा 2023 में ऐतिहासिक परिणाम के साथ जोधपुर में नया कीर्तिमान किया
जोधपुर | टॉपरैंकर्स ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2023 में अपने विद्यार्थियों के लिए 400+ रैंक सुनिश्चित कर डिजिटल लर्निंग के क्षेत्र में नया कीर्तिमान किया है। टॉपरैंकर्स के लीगलएज के विद्यार्थियों ने सीएलएटी परीक्षा में एआईआर 1, 2,3,8, 10 प्राप्त किए |
टॉपरैंकर्स के लीगलएज विद्यार्थियों को लॉ में करियर बनाने के लिए तैयार करता है और पिछले सात वर्षों से लगातार टॉप 10 ऑल इंडिया रैंकर देता रहा है। मास्टर्स इन लॉ में कदम रखते हुए लीगलएज आफ्टर कॉलेज ने एआईएलईटी एलएल.एम और सीएलएटी पीजी के माध्यम से एनएलयू प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है और एआईआर 3,7,20,23 तथा ऐसे कई बेहतरीन परिणाम दिए।
अपने छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी साझा और उन्हें बधाई देते हुए श्री गौरव गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और टॉपरैंकर्स के सह-संस्थापक ने कहा, “सीएलएटी 2023 में हमारे छात्रों ने अभूतपूर्व सफलता दर्ज कर टॉपरैंकर्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि पाई है। मैं लगनशील छात्रों और हमारी कार्य सक्षम टीम को बधाई देता हूं जिसने पूरी परीक्षा यात्रा में एकजुट हो कर काम किया और उत्कृष्ट परिणाम दिए। हम आगे भी शानदार सफलता दर्ज करेंगे और लॉ में करियर बनाने का सपना सच करने में हमेशा छात्रों को सहयोग देंगे।’’
एआईएलईटी और CLAT 2023 में एआईआर 1 अभिनव सोमानी ने कहा, ‘‘टॉपरैंकर्स से जुड़ कर मैं खुद को आभारी मानता हूं। यहां मुझे तैयारी शुरू करने से लेकर परीक्षा तक के सफर में पूरी मदद और उत्साहवर्धन मिला है। टॉपरैंकर्स में वीडियो की मदद से छात्रों को विषय समझाने की बेजोड़ क्षमता है। इसके अलावा मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस सेशन और परीक्ष के विश्लेषण सत्रों से मुझे वह हासिल हुआ जो मैं हमेशा से चाहता था। मैं टॉपरैंकर्स के समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।’’