आजादी का अमृत महोत्सव में बीएसएफ द्वारा कैमल सफारी शुरू

जोधपुर। आजादी का अमृत महोत्सव तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के संदर्भ में मंगलवार को 6.30 बजे 161 किलोमीटर 06 दिवसीय कैमल सफारी का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर श्री मदन सिंह राठौड के सानिध्य में आयोजन किया जा रहा है व उप कमांण्डेन्ट श्री मनोहर सिंह खींची द्वारा इस कैमल सफारी का नेतृत्व किया जा रहा है।

 कमाण्डेन्ट, (मुख्य अनुदेशक) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर श्री योगेंन्द्र सिंह राठौड द्वारा इस कैमल सफारी का फ्लेग ऑफ किया गया जिसमें सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवान व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। 

इस कैमल सफारी टीम में कुल 72 कार्मिक व 40 कैमल तथा सीमा सुरक्षा बल बैण्ड भाग ले रहे है। कैमल सफारी टीम सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर से गांव मण्डोर, दईजर, माण्कलाव, रामपुरा होते हुये गांव मथानिया में रात्रि ठहराव करेगी फिर अगले दिन 12 अब्टूबर  को मथानिया से उम्मेदनगर, किरमिरीया, नेवरा रोड., बासनी से होते हुये गांव औसिंया में रात्रि ठहराव करेगी।

13 अक्टूबर को औसिंया से सिरमण्डी, भीकमखोर, डाबडी से होते हुये बेरड़ों का बास चौराई में रात्रि ठहराव करेगी। 14 अब्टूबर को बेरडो का बास चौराई से डुकियों की ढाणी, बाना का बास से होते हुये घेवड़ा में रात्रि ठहराव करेगी। 15 अक्टूबर को घेवडा से बाही फांटा, तिंवरी, बालरवा से होते हुये इन्दरोखा में रात्रि ठहराव करेगी। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को इन्दरोखा से नारवा, गोयलों की ढाणी, रूपावतों का बेरा, काली बेरी, बालसंबन्द होते हुये सहायक प्रशिक्षण सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में फ्लेग इन होगी। 

इस दौरान सीमा सुरक्षा बल टीम द्वारा आम नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल बैण्ड प्रदर्शन, सीमा सुरक्षा बल पर डाकुमेन्टरी फिल्म व सीमा सुरक्षा बल में भर्ती संबन्धी जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को यह जानकारी दी की किस प्रकार सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा में एक अहम योगदान निभा रहा है। साथ ही कैमल सफारी द्वारा आम नागरिकों को नशीलै पदार्थो के दुष्परिणाम तथा समाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक किया जायेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button