जिला कलेक्टर ने मंडोर उद्यान में सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

अहम सुझावों को शामिल कर प्लान बनाने के निर्देश दिए

जोधपुर। जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को मंडोर उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। 

जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मंडोर उद्यान में कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य के अवलोकन के दौरान जिला कलेक्टर ने उद्यान में नई चौपाटी के लिए चिह्नित स्थान के लिए उपयुक्त डिजाइन प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और  इन सुझावों को शामिल करते हुए प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

जिला कलेक्टर ने मंडोर उद्यान में टॉय ट्रेन बनाने के भी निर्देश दिए । इसके लिए उन्होंने विशेष तौर पर टायरों से चलने वाली टॉय ट्रेन को उद्यान में बनाने का सुझाव दिया और कहा कि इससे उद्यान में आने वाले बच्चे रुचि के साथ आकर्षित होंगे। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने उद्यान में सभी आयुवर्गो को ध्यान में रखते हुए एडवेंचर प्ले-जोन की डिजाइनिंग और प्लॉनिंग पर काम करने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान जेडीए आयुक्त अवधेश मीना, नगर निगम उपायुक्त श्रीमती अकांक्षा बैरवा, निदेशक अभियांत्रिकी जेडीए महेन्द्र सिंह पंवार, जेडीए के अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार, अधीशाषी अभियंता ओ.पी. सोलंकी, सहायक अभियंता अभिषेक परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button