चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए हुई बैठक

जोधपुर। आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाली चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला की सचिव श्रीमती पूर्णिमा गौड़ की अध्यक्षता में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर श्री गजेन्द्र पंवार (क्रेडिट एवं एन.पी.ए.), बैंक ऑफ बडौदा के मैनेजर श्री सौरभ सोनी, यूको बैंक की ओर से सुश्री पूजा गुप्ता, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के मैनेजर श्री विकास चौधरी, बीएसएनएल की ओर से लेखाधिकारी श्री योद्धराज पंवार तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एक्स.ई.एन. श्री के.एस. मीणा के साथ बैठकों का आयोजन किया गया।

सचिव गौड़ ने बताया कि बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के अधीनस्थ तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशः फलोदी/बिलाडा/पीपाड़ शहर/बालेसर/ओसियां में बैंक, वित्तीय संस्थानों एवं अन्य संस्थानों के सभी गैर निष्पादित संपत्ति या बैंक की विधिक रूप से बकाया धन राशि से संबंधित समस्त प्रकरणों पर चर्चा की गई। इन प्रकरणों में विप्रार्थीगण को न्यायालयों से नोटिस जारी करवाने के पश्चात् आपसी राजीनामें के माध्यम से निपटारा करवाने के लिए 1 नवम्बर से 5 नवम्बर के मध्य समस्त तालुका विधिक सेवा समिति क्रमशः फलोदी/बिलाड़ा/पीपाड/बालेसर/ओसिया के कार्यालयों में पक्षकारों के मध्य प्री-काउंसलिंग करवाकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button