हिन्दू भाईयों ने किया मुस्लिम भाईयों का स्वागत

कौमी एकता की मिशाल बना स्वागत समारोह

– मोहल्ला विकास समिति त्रिपोलिया बाजार व शान्ति समिति सदर बाजार ने अखाड़ों के उस्तादों का किया स्वागत

जोधपुर। रविवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मोहल्ला विकास समिति त्रिपोलिया व शांति समिति सदर बाजार के हिन्दू भाईयों द्वारा मोहम्मदी जुलूस में आने वाले अखाड़ों के उस्तादों व मुस्लिम भाईयों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
समाजसेवी गोविंदपुरी गोस्वामी ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बेर रखना, हिन्दी है हम, वतन हिन्दोस्ताँ हमारा इसी तर्ज मोहल्ला विकास समिति त्रिपोलिया व शान्ति समिति सदर बाजार द्वारा झुलेलाल मन्दिर के पास मोहम्मदी जुलूस में आने सभी मुस्लिम भाईयों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। जो कौमी एकता एक नायब मिशाल बना। इस दौरान  शान्ति समिति व मोहल्ला विकास समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता समाजसेवी प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक,  समाजसेवी गोविंदपुरी गोस्वामी, समाजसेवी अतीक सिद्दीकी, नरपतसिंह गहलोत, मनीष पुरोहित, अब्दुल रहीम साँखला, जितेंद्र खत्री, रामकिशोर मुन्दडा,  पेंटर ताज मोहम्मद अब्बासी, मोहम्मद रफ़ीक़ जिलानी, शमशेर अली, सद्दीक बाबू भाई, नदीम भाई, आबिद भाई, इकबाल भाई आदि उपस्थित थे। जुलूस के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रसाशन का सराहनीय सहयोग रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button