ईश्वर को प्राप्त नहीं करना ही हमारे दु:खों का कारण है

जोधपुर। सरदारपुरा स्थित सेंट एंड्रयूज हॉल प्रांगण चल रही 27वीं जोधपुर क्रिश्चियन कन्वेंशन में तीसरे दिन रेव्ह. डा. अमिताभ राय ने सुबह की आराधना में परमेश्वर के वचन को लोगों को सुनाया।

प्रचार प्रसार प्रभारी नवीन पॉल व डेनियल इमानुएल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संध्याकालीन आराधना में रेव्ह. अर्जुन सिंह के द्वारा ईश्वर के वचन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हमारे दिलों दिमाग पर लालच तथा अज्ञानता का कचरा पड़ा हुआ रहता है। जिससे हम ईश्वर के बताएं मार्ग पर ना चलकर बुराई के रास्ते को अपना लेते हैं। ईश्वर को प्राप्त न करना ही हमारे दु:खों का मूल कारण है। जेसीसी क्वायर द्वारा ईश्वर की स्तुति में मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिससे सारा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में मसीही लोग सेंट एंड्रयूज हॉल में एकत्र हुए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button