हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खेड़ापा में किया औषधीय पौध रोपन

खेड़ापा । संत लाल दास राजकीय आयुर्वेद औषधालय खेड़ापा में नवीन सर्जित आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर आज औषधीय पादप लगाए गए ।

औषधालय प्रभारी डॉक्टर आशा देवी प्रसाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा सभी आयुर्वेद ओशधालयों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में क्रमोन्नत करने के क्रम में हाल ही में खेड़ापा औषधालय को भी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में क्रमोन्नत किया गया । राजस्थान के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में हर्बल गार्डन प्रस्तावित है , उसी के तहत आज ग्राम पंचायत खेड़ापा सरपंच जेठाराम माचरा, प्रभारी आशा देवी प्रसाद सिंह राजपुरोहित, भोमाराम चौधरी ,शिव राम धतरवाल ,लक्ष्मण टेलर , रामदयाल खोजा , विशाल खोजा , पुरखा राम सियाग ,सुल्तान सेन ,भागीरथ कटानिया ,व महेश नेहरा तथा गणमान्य ग्रामीणों ने औषधीय उपयोग के पौधे अश्वगंधा, शतावरी ,घृत कुमारी ,सदपुष्पा, गिलोय ,पत्थरचट्टा ,तुलसी ,निर्गुंडी, नीम ,आंवला आदि पौधे लगाए गए ।
महंत पुरुषोत्म दास शास्त्री जी द्वारा नवीन भवन बनाने के लिए आयुर्वेद विभाग जोधपुर को दी गई भूमि में भी हर्बल गार्डन तैयार किया जाएगा ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button