रेलवे में राजभाषा पखवाड़ा 14 सितंबर से
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल की ओर से 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा मनाया जाएगा। मंडल पर कार्यक्रम दिनांक 16 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे। राजभाषा पखवाड़े के दौरान राजभाषा के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जाएगी तथा राजभाषा के आधिकारिक उपयोग हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि राजभाषा पखवाड़ा – 2022 के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें 16 सितंबर को हिंदी निबंध प्रतियोगिता, 19 सितंबर को हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, 20 सितंबर को हिंदी वाक्, 21 सितंबर को हिंदी कार्यशाला, 22 सितंबर को कंप्यूटर पर यूनिकोड में हिंदी टंकण, 23 सितंबर को हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता, 26 सितंबर को डीजल शैड व भगत की कोठी राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा 27 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की शाखाओं में जनसंपर्क कार्य के साथ 28 सितंबर को मंडल कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया किया जाएगा जिसमें पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा
उन्होंने बताया कि मंडल कार्यालय में आयोजित होने वाली हिंदी प्रतियोगिताओं में मंडल के सभी कर्मचारीगण भाग ले सकते हैं।