जीपीएफ व राज्य बीमा का रिकॉर्ड करायें ऑनलाईन

30 सितंबर तक जारी है अभियान

जोधपुर । राज्य सरकार द्वारा विभागीय योजनाओं में कार्य प्रक्रिया के अधीन स्वीकृतियां एवं भुगतान प्रक्रियाओं का सरलीकरण एवं ऑनलाईन करते हुए दस्तावेजों की अनिवार्यता समाप्त की जाकर ऑटो अप्रूवल जैसे प्रावधान किये गये हैं। 

राज्य सरकार के निर्देशो की अनुपालना में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा वर्तमान में सेवारत राज्यकर्मियों के लिए जीपीएफ एवं राज्य बीमा का सम्पूर्ण रिकॉर्ड ऑनलाईन करने का कार्य एक अभियान के रूप में विभाग के सभी जिलो में 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाक जोधपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक चन्दनसिंह चौहान ने सभी राज्यकर्मियों से आग्रह किया है कि वे विभागीय पोर्टल पर अपने लेजर/अन्य रिकॉर्ड का अवलोकन करें तथा जिन कार्मिकों का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपूर्ण/ विसंगतिपूर्ण हैं, वे अविलम्ब अपनी सत्यापित राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक एवं जीपीएफ पासबुक मय पदस्थापन विवरण एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड करावें ताकि विभागीय पोर्टल पर उनका रिकॉर्ड परिपूर्ण रूप से अपलोड किया जाकर पेपरलैस पेटर्न पर त्वरित एवं बेहतर सेवाऐं प्रदान की जा सकें। 

उल्लेखनीय है कि एसआईपीएफ पोर्टल के नवीन 3.0 वर्जन में एम्प्लॉई आईडी डैशबोर्ड में ‘अपडेट ई-बैग’ की युटिलिटी दी गई है, जिसमें कर्मचारी स्वंय अपनी राज्य बीमा रिकॉर्ड बुक एवं जीपीएफ पासबुक अपलोड कर सकते हैं, जिससे उनके राज्यबीमा एवं जीपीएफ खाते परिपूर्ण कर पोर्टल पर अपलोड किये जा सकें। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button