माइन्स विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने किया पौधरोपण

जोधपुर। 73वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव पद्म श्री कैलाश जी सांखला स्मृति वनखंड बेरीगंगा मंडोर जोधपुर मैं आयोजित प्रोग्राम में माइन्स विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा भाग लिया गया।


पन्नालाल कच्छवाह ने जानकारी देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी, खनिज अभियंता प्रवीण कुमार अग्रवाल, माईंस विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष पन्नालाल कच्छवाह ने शिरकत की। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए ज्यादा-ज्यादा पौधरोपण कर उनकी रक्षा की बात कहीं। उन्होंने कहा कि माईंस विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया गया है वो बहुत ही सराहनीय है।


फिदूसर पत्थर उद्योग संघ के अध्यक्ष पूनाराम गहलोत, बड़ली सरपंच किसनाराम कटारिया, क्वारी लाइसेंसधारी राजेंद्र सिंहभाटी, सोमेंद्र सिंह गहलोत, अमजद खान, प्रवीण कच्छवाह, पंकज भाटी, राजूराम, जालाराम चौधरी, बाबूलाल चौधरी, पप्पूसिंह राजपुरोहित, जुगराज सोलंकी, नरेश देवड़ा, कालूराम सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्धजन नागरिक उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button