गौमाता का वैक्सीनेशन होना चाहिए: श्रेणीक जैन


डिलाईरोड़ यंग जीव दया गु्रप व तख्तगढ़ जैन युवा मंच ने सरकार से की मांग, मुबंई की तर्ज पर अब राजस्थान में भी लगाए जाएगें कैंप

जोधपुर। कोरोना की पहली लहर के कहर के बीच जब बाजार बंद थे, ओर लोग घरों में कैद थे तब फ्रंटलाईन वर्कर बीच सडक़ खड़े होकर पलायन करते दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे थे। तब दूसरी तरफ मुबंई के कुछ व्यापारी एकजूट होकर भूख प्यास से बिलखते बेजूबान जानवरों की सेवा में जुठकर सेवा का जज्बा दिखाते हुए अपना फर्ज निभा रहे है। यह वे व्यापारी थे जो दिनरात गौ सेवा में लगे रहते है, ओर प्रत्येक पूनम के दिन गौशालाओं में जाकर बेजूबान जानवरों को लापसी परोस कर सेवा करते नजर आते है।
मुबंई के डिलाईरोड़  यंग जीव दया जैन ग्रुप ओर तख्तगढ़ युवा मंच के बैनर तले हर घर में एक गाय हो ओर गांव-गांव में गौ शाला हो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़े ग्रुप के सदस्य जहां घर-घर से एक रोटी गाय के नाम एकत्रित कर रहे है। वहीं प्रत्येक पूनम के दिन गौशालाओं में जाकर गौ माता को लापसी परोस रहे है। ग्रुप के संयोजक श्रेणीक जैन के अनुसार इस बार भी गौ माता के लिए घर-घर पहुंचकर रोटी एकत्रित की गई। वहीं 500 किलो लापसी तैयार कर बेजूबान जानवरों को खिलाई गई।
जैन ने बताया कि ग्रुप पिछले लंबे अरसे से गौ माता की सेवा जुटा है ओर समय-समय पर गौ शालाओ में जाकर सेवा दे रहा है। ग्रुप के सहयोग से हर पूनम लापसी की व्यवस्था के साथ-साथ बीमार गौमाता का ईलाज भी किया जाता है। कोरोना काल में जब बीच सडक़ यह बेजूबान जीव भूख प्यास से तड़प रहे थे तब ग्रुप के सदस्य श्रेणीक जैन (बांकली) व सुरेश पटवारी ने टीम के साथ ढाल बनकर बेजूबान जीवों को बे मौत मरने से बचाया।
ग्रुप की तरफ से सिर्फ गौ सेवा ही नही की जा रही है। बल्कि उन लोगो का भी मुफ्त में सहयोग किया जा रहा है। जो कोरोना के कहर बीच आर्थिक रूप से टूट चुके है यहां फिर विविध बीमारियों के शिकार हो चुके है। ग्रुप ब्लाईंड लोगो के साथ-साथ कैंसर पीडि़त रोगियो की भी सेवा में लगा है। सदस्य अपने स्तर पर उन लोगो का भी सर्वे कर मदद पहुंचा रहे है। जिनके पास खाने तक का सामान नही है ओर भूखे मरने की नौबत आ चुकी है उन लोगो के घर तक पहुंच कर राशन की व्यवस्था कर रहे है। डिलाईरोड़ यंग जीव दया जैन ग्रुप ओर तख्तगढ़ जैन युवा संघ फूटपाथ पर जीवन बसर करने वाले गरीब लोगो के बीच कंबल बांटने का भी कार्य कर रहा है। इसके साथ श्वानों को रोज रोटी देने का कार्य भी किया जा रहा है।
गौमाता का भी वैक्सीनेशन हो: ग्रुप के संयोजक श्रेणीक जैन (बांकली) ने महाराष्ट्र सरकार के साथ राजस्थान की कांग्रेस सरकार को अपील की है कि कोरोना काल में जहां एक तरफ सरकारों की तरफ से उन लोगो के वैक्सीन लगाई जा रही है। जो कोरोना की चपेट में रहे हैै ठीक इसी तरह सरकारों को बैजूबान जानवरों के वैक्सीनेशन की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जानवरो को मरने बचाए जा सके।
राजस्थान में ग्रुप की तरफ से लगाया जाएगा पक्षी शिविर: जैन के अनुसार मुबंई में जिस तरह ग्रुप के बैनर तले जानवरों, बीमार लोगो के सेवा का फर्ज निभाया जा रहा है। उसी तरह अब ग्रुप की ओर से राजस्थान में भी मुक पक्षियों व जानवरों के दाने व चारे की व्यवस्था के लिए कैंप लगाए जाने की पहल की जा रही है। यह कैंप बांकली या जोधपुर में आयोजित किए जाएगें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button