शिविर में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया

जोधपुर। मण्डोर पंचायत समिति के सभागार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के सम्बन्ध में शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर महानगर रैना शर्मा द्वारा मण्डोर पंचायत समिति के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। सचिव रैना शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 महिला सम्मान, सुरक्षा और गौरव को समर्पित किया गया है। शिविर में उपस्थित पंचायत समिति मण्डोर एवं केरू की ग्राम साथिनों को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर जानकारी देते हुए शिक्षा के महत्व एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए सखी वन स्टॉप सेन्टर के बारे में जानकारी प्रदान की तथा साथ ही उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत दो नवजात बालिकाओं साक्षी एवं रिद्धिका के पदचिन्ह लेकर बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इन बालिकाओं की माताओं को जिला कलेक्टर द्वारा हस्ताक्षर युक्त सौभाग्य संदेश प्रदान करते हुए बेबी मदर हाईजीन किट का वितरण किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button