विद्यालयों में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर नामांकन बढ़ावें
जैसलमेर। उपखण्ड जैसलमेर व फतेहगढ़ की ब्लॉकस्तरीय निष्पादन समिति की संयुक्त बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रमेष सिरवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ दिनेष विष्नोई के साथ ही जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक/प्रारंभिक दलपतसिंह सहित पंचायत प्रारंभिक षिक्षा अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर, सम, मोहनगढ़ व फतेहगढ़ उपस्थित थे।
विद्यालयों की भूमि का प्राप्त करे पट्टा
उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रमेष सीरवी ने कोविड-19 की द्वितीय लहर के दौरान ब्लॉक तथा पंचायतस्तरीय षिक्षा अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने समस्त षिक्षा अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे उनके अधीनस्थ आने वाले राजकीय विद्यालयों की भूमि का पट्टा प्राप्त करने हेतु ग्राम पंचायत में आवेदन करें। उन्होंने षिक्षाधिकारियों को निर्देष दिये कि जिन विद्यालयों की चारदीवारी नहीं बनी हुई है उन विद्यालयों में चारदीवारी बनाने के लिए प्रस्ताव प्राप्त करें।
नामांकन बढ़ाने के लिए करें विशेष प्रयास
उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी षिक्षा अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे विद्यालय का नामांकन बढ़ाने के लिए पंचायत के प्रत्येक घर तक संपर्क कर अधिकाधिक बच्चों का नामांकन राजकीय विद्यालयों में करवाने का प्रयास करंे।
अतिक्रमण हटाने की करें कार्यवाही
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी राजकीय विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण की समस्या है तो एसएमसी/एसडीएमसी से प्रस्ताव लेकर सीधे ही संबंधित उपखण्ड कार्यालय में भिजवायें ताकि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तुरंभ प्रभाव से की जा सके। उन्होंने विद्यालय के जर्जर भवन को गिरवाने के लिए एसएमसी/एसडीएमसी के माध्यम से प्रस्ताव ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से जिला कार्यालय प्रेषित करने निर्देष दिये।
अधिक से अधिक लोगों का करायें कोविड टीकाकरण
उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ़ दिनेष विष्नोई ने कोविड-19 के बचाव के लिए अपनी-अपनी ग्राम पंचायत परिक्षेत्र के निवासियों को अधिकाधिक संख्या में वैक्सीनेषन करवाने में चिकित्सा विभाग को सहयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने पालनहार योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर पंचायत स्तरीय षिक्षा अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से समन्वय स्थापित कर संबंधित को योजना का लाभ दिलाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने अपने पंचायत परिक्षेत्र के निवासियों की स्वास्थ्य जांच नियमित रुप से करवाने के भी निर्देष दिये।
पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन की करावें कार्यवाही
उन्होंने विद्यालय विद्युत कनेक्षन तथा पेयजल कनेक्षन के लिए संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करावें। उन्होंने पंचायत षिक्षा अधिकारियों को निर्देष दिये कि प्रत्येक विद्यालयों में एक क्रियाषील शौचालय स्थापित किया जाये जिस पर पानी की टंकी लगी हो और पाईप लाईन के माध्यम से पानी की व्यवस्था हो। बैठक के प्रारंभ में मुख्य ब्लॉक षिक्षा अधिकारी ब्लॉक जैसलमेर बलवीर तिवारी ने बैठक के उद्धेष्यों तथा बैठक की कार्यसूची के विभिन्न बिन्दुओं से अवगत करवाया। जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक दलपतसिंह विद्यालय का नामांकन बढ़ाने के साथ ही विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं के लिए षिक्षा विभाग तथा ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित कर सुविधाएं अर्जित करने के निर्देष दिये। सीडीपीओ पंचायत समिति सम सोमेश्वर ने विद्यालय परिक्षेत्र में संचालित हो रही आंगनवाडी को विद्यालय में समन्वित करवाने की आवष्यकता जताई। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रारंभिक षिक्षा अधिकारियों को निर्देषित कि वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की उपस्थिति प्रति माह प्रमाणित करावें। ब्लॉक षिक्षा अधिकारी-प्रथम रमेषदत्त सुथार ने ब्लॉक रैंकिंग के बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यालय परिसर में किचन गार्डन, पोषण वाटिका, कन्या वाटिका तथा विद्यालय परिसर में सघन पौधारोपण करने के निर्देष दिये। ब्लॉक षिक्षा अधिकारी-द्वितीय करणदान रतनू ने पालनहार योजना तथा स्माईल 3.0 विषयों पर विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यालय में नामांकन बढ़ाने की आवष्यकता जताई। इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति षिवदान उज्जवल के साथ ही पंचायत समिति जैसलमेर, सम, मोहनगढ़ व फतेहगढ़ के पंचायतस्तरीय षिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।