विशेष योग्यजनों की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक

सिरोही। विशेष योग्यजनों की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अति. जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज. जयपुर के दिशा-निर्देशों के क्रम में विशेष योग्यजनों की निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत सहभागीता सुनिश्चित करने के लिए कमेटी के सदस्यों सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं मुख्य जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में जिले के विशेष योग्यजनों को चिन्हित कर उनके नाम मतदाता सूचि में जोडा जाए। स्वीप योजना के तहत ईएलसी क्लब को ओर अधिक जाग्रत करने के निर्देश दिए। जिले के बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सर्वे कर विशेष योग्यजनों मतदाता के नाम अधिकाधिक जोडा जाए और एनएसपी पोर्टल का उपयोग किया जाए। विशेष योग्यजनों मतदाता जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म, फेजबुक पेज एवं आॅनलाईन का उपयोग किया जाए।
बैठक में भविष्य में होने वाले चुनाव में विशेष योग्यजनों का स्पेशल बूथ बनाए जाएगा ताकि विशेष योग्यजनों  में एक अलग पहचान बन सके।
बैठक में रिद्धी सिद्धि सेवा संस्थान शिवगज एवं संस्कार शैक्षिक पुनर्वास अनुसंधान संस्थान मंडार के प्रतिनिधि एवं कमेटी के सदस्य अधिकारी मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button