अटल भू जल योजना के अन्तर्गत ग्राम सभाओ का आयोजन

जैसलमेर। जल सरक्षण के लिए महत्वपूर्ण अटल भू जल योजना के वाटर सिक्योरिटी प्लान के प्रस्ताव व उसके अनुमोदन के लिए आज पंचायत समिति जैसलमेर की चयनित ग्राम पंचायतो मे ग्रामसभाओ का आयोजन किया गया!ग्राम सभाओ मे अटल भू जल योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी, तथा लोगो को योजना की जानकारी दीं गयी। भू ग्राम पंचायत की ग्राम सभा सरपंच   रायना  की अध्यक्षता मे की गयी!ग्राम सभा मे वाटर सेक्युरिटी प्लान की जानकारी दीं गयी, तथा ग्रामीणों से जल सरक्षण के सम्बन्ध मे सुझाव मांगे गए!ग्राम सभा के बाद भू तालाब पर पहुंच कर श्रम दान किया गया!वहा कार्यरत श्रमिकों को तालाब की जल भराव के लिए तकनिकी सुझाव दिये गए। ग्राम पंचायत धायसर की ग्राम सभा सरपंच बिदामा द्वारा की गयी!सरपंच धायसर ने योजना के अन्तर्गत पुराने नलकूपो, असफल नलकूपों के रिचार्ज का सुझाव दिया!ग्राम सहायक अलारख खान ने पंचायत के जल स्रोतों की जानकारी दीं!चर्चा के बाद वाटर सेक्युरिटी प्लान का अनुमोदन किया गया। सभाओ मे नोडल अधिकारी अटल भू जल योजना डॉ नारायण दास इणखिया ने जल सरक्षण के महत्व, भू जल रिचार्ज ओर योजना के बारे मे बताया!सहायक नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने योजना के तकनिकी बिन्दुओ की जानकारी दी!सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिश्रिलाल, सुरेश सैन ने परजेंटेशन मे सहायता की

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button