रेल मंत्री के परिजनों को बधाई दी
जोधपुर। वैष्णव समाज संस्थान के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के निवास स्थान पर जाकर उनके पिता दाऊलाल वैष्णव, माता सरस्वती एवं भाई आनन्द वैष्णव का माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाते हुए उनके पुत्र के केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाइयां दी।
प्रेस प्रवक्ता विजय रामावत ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र वैष्णव, उपाध्यक्ष मांगीलाल वैष्णव, जगदीशदास वैष्णव, बीएल वैष्णव सहित वैष्णव समाज के गणमान्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री के परिजनों का स्वागत कर आभार जताया।