आधा दर्जन से अधिक वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर नगर निगम उत्तर वार्ड पार्षदों की अनुशंसा पर विभिन्न विकास कार्य करवा रहा है। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार, शहर विधायक मनीषा पंवार, शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सईद अंसारी, उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी के मुख्य अतिथि में आधा दर्जन से अधिक वार्डों में विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ।
महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि नगर निगम उत्तर का बोर्ड गठन होने के साथ ही शहर के हेरिटेज लुक को बनाए रखते हुए विकास कार्यों की संभावनाएं को चिन्हित किया गया। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहर के समुचित विकास करने के साथ ही शहर का हैरिटेज लुक को बनाए रखने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम उत्तर के 80 वार्ड में पार्षदों की अनुशंसा पर अलग-अलग विकास कार्य करवाए जाएंगे। वार्ड नंबर 25, 31, 32, 34, 39, 42 व 43 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर पार्षद हसन खान, मनीष लोढ़ा, सुनील व्यास, लियाकत अली रंगरेज, अख्तर खान, असलम खा, नदीम इकबाल, अब्दुल जावेद, हुमेरा अरशद चौहान, जाफरान सहित स्थानीय पार्षद मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button