पाक विस्थापित नागरिकों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर आयोजित

जैलसमेर। जिले में स्थित किसान भवन में पाक विस्थापित लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र पंजीयन करने के लिए शनिवार को शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का आवश्यक जांच की जाकर नियमानुसार आवेदन पत्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर आशीष मोदी ने संवेदनशीलता के साथ पाक विस्थापितों से बातचित की एवं उनसे यह भी जाना की वे भारत में कब आए हैं। उन्होंने ऐसे पाक विस्थापित जिनकों आए हुए 7 साल हो गए हैं, उन लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाईन आवेदन करने को कहा। उन्होंने आयुक्त नगर परिषद को मौके पर ही निर्देश दिए कि वे  केम्प स्थल पर ई-मित्र संचालक को बैठाकर ऐसे पात्र पाक विस्थापितों के ऑनलाईन आवेदन पत्र भरवाने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस एवं सीआईडीबीआई के अधिकारियों को इस कार्य में पूरा सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, आसूचना अधिकारी नवीन माथुर, उपअधीक्षक पुलिस विपीन शर्मा के साथ ही अन्य पुलिस विभाग एवं सीआईडीबीआई के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button