चौपासनी सेटेलाइट अस्पताल में कम्प्यूटर भेंट किया
जोधपुर। महेशलाल माथुर वीणाधर की स्मृति में राजकीय सेटेलाइट अस्पताल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में एक कम्प्यूटर भेंट किया गया। सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कम्प्यूटर से अस्पताल के अनेक कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न होने के अलावा इसका उपयोग नवीन सोनोग्राफी उपकरण के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि राजकीय सेटेलाइट अस्पताल प्रतिदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है, भविष्य में यह अस्पताल अनेक सुविधाओं से सम्पन्न होगा। सर प्रताप महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश माथुर ने अपने बड़े भाई महेशलाल माथुर की स्मृति में कम्प्यूटर भेंट किया। उन्होंने अस्पताल के विकास में सहयोग के लिए सूरसागर विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर स्वतन्त्रलता माथुर, सुरेशलाल माथुर, भवनेश माथुर, सुरभित माथुर, सुनिता माथुर, अन्जू माथुर, रोहित माथुर व मोहित माथुर सहित अन्य परिजन उपस्थित रहें।