रेलवे स्टेशनों पर की 228 बच्चों व रेलकर्मियों की जांच

जोधपुर। जोधपुर रेल मंडल द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेन से जोधपुर से सांभर लेक तक के छोटे-छोटे स्टेशनों पर कुल 228 बच्चों तथा रेलकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच हुई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की तीसरी लहर की संभावना और बच्चों पर उसके प्रभाव की आशंका को देखते हुए मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा जोधपुर मंड़ल पर बच्चों के लिये विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आवासीय कॉलोनियों में आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विशेष ट्रेन चलाकर छोटे छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच शुरु की गई है। इस अभियान के तहत जोधपुर से सांभर लेक तक विशेष ट्रेन चलाकर रेलकर्मियों तथा उनके बच्चों की मेडिकल जांच की गई। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि इन स्वास्थ्य जांच शिविरों रेलवे कर्मचारियों के संगठनों का सक्रिय सहयोग मिलने के कारण बच्चों की मेडिकल जांच की गई। शिविर में मंडल रेलवे अस्पताल जोधपुर के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मण्डावरिया, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. शिवाली माथुर द्वारा रेलकर्मियों तथा बच्चों की सामान्य मेडिकल जांच, ब्लड प्रेशर, पल्स, ब्लडशुगर, वजन, शारीरिक तापमान की जांच की तथा उन्हें विभिन्न शारीरिक समस्याओं के लिये परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य जांच में फार्मासिस्ट अरविन्द सिंह सोलंकी तथा सहायक विनयकुमार ने विभिन्न जांच में सहयोग किया। इस अवसर पर सभी को कोविड 19 से बचाव के प्रति जागरुक किया गया तथा वैक्सीन लगवाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। इन शिविरों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति माता पिता और परिजनों में जागरुकता लाना तथा बच्चों में पहले से चल रही बीमरियों का पता लगा कर उनका उपचार करना है। इन स्वास्थ्य शिविरों में बच्चों को एलबन्डाजोल, मल्टी विटामिन, आयरन तथा कैल्सियम की गोलियों से युक्त एक मेडिकल किट का वितरण भी किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button