धर्मचंदविजय महाराज का चातुर्मास भैरूबाग में
जोधपुर। शांतिचंद सूरिश्वर महाराज के शिष्य धर्मचंदविजय महाराज का चातुर्मास भैरूबाग तीर्थ में होगा।
उनके वर्षावास (चातुर्मास) की विनति पाली जिले के सांडेराव नगर के न्याति भवन मे जनसमूह एवं साधवीवृंदों के समक्ष भैरूबाग जैन श्वेताम्बर तीर्थ के उपाध्यक्ष भूरमल मरडिया, कोषाध्यक्ष हरकराज सालेचा, ट्रस्टी गौतमचंद सिंघवी, कैलाश मोहनोत, अजीत भंडारी, गांगाणी जैन तीर्थ के सह कोषाध्यक्ष डॉ. महिपाल जलैन एवं ट्रस्ट मण्डल व सदस्यों द्वारा की गई। गुरुदेव ने धार्मिक प्रवचन के पश्चात् चातुर्मास का महत्व बताया और जोधपुर के भैरूबाग में चातुर्मास करने की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृति पश्चात् तीर्थ पदाधिकारियों एव सदस्यों में खुशी का माहौल बन गया। जोधपुर लौटकर सभी ने गुरुदेव के आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है तथा इस वर्षावास को भव्यातिभव्य रूप देने के लिए सभी धार्मिक क्रियाए एवं समाज सेवा के कार्यो में जुटने के लिए भी रूपरेखा बनाने की तैयारियों भी प्रारभ कर दी है।