सोमवार को वर्चुअल तरीके से होगा कार्यक्रम घर बैठे ऑनलाईन जुड़कर हो सकेगा योगाभ्यास

जैसलमेर। सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातःकाल 7 से 8 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वर्चुअल ढंग से घर बैठे योगाभ्यास में भाग लिया जा सकेगा। आयुर्वेद विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ‘‘योग के साथ रहो, घर पर रहो’’ थीम पर आयोजित हो रहा है। इसके अन्तर्गत 21 जून को प्रातःकाल 7 से 8 बजे तक डिजिटल, वर्चुअल एवं इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म के माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करते हुए लोग घरों से ही कार्यक्रम में जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने जैसलमेर जिलेवासियों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास से जुड़ने का आह्वान किया है। आयुर्वेद विभागीय उप निदेशक डॉ. रामनरेश शर्मा ने बताया कि इस ऑनलाईन कार्यक्रम से जुड़ने के लिए लिंक जारी किया गया है। इसके माध्यम से लोग अपने घर पर ही रहकर योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर योगाभ्यास कर सकेंगे। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button