पौधारोपण कर ली संरक्षण की शपथ

जोधपुर। मानसून आने से पूर्व नगर निगम दक्षिण के वार्ड 18 को हरा भरा करने के तीसरे चरण में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेटेलाइट अस्पताल के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वार्ड पार्षद विक्रम सिंह पंवार और कुम्भट ट्रस्ट के अमित भंडारी के नेतृत्व में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता जनरल कान्तिलाल ठाकुर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर, सरप्रताप लॉ कोलेज के चेयरमैन गिरीश माथुर, हाईकोर्ट के पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार रामेश्वर छंगाणी, वार्ड 19 के पार्षद महेश परिहार, अस्पताल प्रभारी अनीता शर्मा, जेन्स ग्रुप के अधिकारी देवेन्द्र गेलडा, लाल बूंद जिन्दगी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़, महामन्त्री रवि तिवारी, कायस्थ जनरल सभा के पूर्व मुख्य सचिव राजेश रूप रॉय, गूगल सोसायटी की चेयरमैन सुमन अग्रवाल, नीलकण्ठ फाउंंडेशन की चेयरमैन भूमि कृपलानी, नगर निगम के सीएसआई रमेश गिरी, बालाजी नर्सरी के प्रियांशु सांखला, नन्दन मयूर सेवा समिति के महामन्त्री रमेश झमनानी, भारत विकास परिषद के आनंद माथुर, धनराज डावणा, अनील शर्मा, कमल किशोर जसमतिया, सुरेन्द्र माथुर, अधिवक्ता मनोज बिस्सा, सुमित पंवार, प्रवीण माथुर, प्रदीप कोटवानी, कर्तिक गौड़, मनोहर सुथार, जनार्दन सिंह पंवार, हर्षित रूप रॉय, जयन्त रुप रॉय, अनुराग सोलंकी, लोकेश सिंह पंवार उपस्थित रहे और पौधारोपण किया। अन्त में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को वृक्षों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button