जिले को अग्रणीय लाने के दिए निर्देश

जैसलमेर। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने नीति आयोग के तहत आकांक्षी जिले में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा इत्यादि के इंडीकेटरों के प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन इंडीकेटरों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित कर जिले को अग्रणी जिले के रूप में लावे।

गर्भवती महिलाओं की चार एएनसी चैकअप करावे

जिला कलक्टर मोदी ने सोमवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित आकांक्षी जिले की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे गर्भवती महिलाओं की चार एएनसी चैकअप प्रभावी ढंग से कराने के साथ ही संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

पौष्टिक पौषाहार का प्रभावी ढंग से हो वितरण

जिला कलक्टर ने उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि वे आंगनवाडी केन्द्रों पर धात्री महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक पौषाहार का वितरण समय पर करवाकर उनके स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने की कार्यवाही करे।

सभी बालिका विद्यालय में हो शौचालय सुविधा

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करे कि सभी बालिका विद्यालयों में आवश्यक रूप से शौचालय सुविधा हो एवं जहां पर अभी शौचालय जिला परिषद द्वारा स्वीकृत किए गए थे, उनके निर्माण की प्रगति से अवगत करावें। उन्होंने सभी विद्यालयों में पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही ओएनजीसी द्वारा जिन विद्यालयों में जो सामग्री प्रदान की हैं, उसका सत्यापन करवाना सुनिश्चित करे।

विशेष प्रयास करे विभागीय अधिकारी

उन्होंने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा इत्यादि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आकांक्षी जिले के रूप में चयनित इस जिले में जो इंडीकेटर विकास के लिए दिए गये हैं, उसमें विशेष प्रयास करके प्रगति लावें एवं इन क्षेत्रों में सुधार लाने की कार्यवाही करे।

इन्होंने प्रगति पर डाला प्रकाश

सहायक निदेशक अशोक कुमार ने बैठक के दौरान विभागवार इंडीकेटरों की प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. अर्चना व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश चैधरी, प्रमुख चिकित्साधिकारी डाॅ. जे.आर. पंवार, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास सुभाष विश्नोई, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता अशोक कुमार गोयल, लीड बैक अधिकारी रामजीलाल मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आर.के. बैरवा उपस्थित थे एवं उन्होंने विभागीय इंडीकेटरों की प्रगति से अवगत करवाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button