विश्व रक्तदाता दिवस पर समस्त समाज सेवी रक्तदाता संस्थाओं का हुआ सम्मान

पाली। विश्व रक्तदाता दिवस पर सोमवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में ब्लड बैंक रक्तकोष द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डॉ.दीपक वर्मा,प्राचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज पाली ने राजा कर्ण, राजा बलि और राजा हरिश्चंद्र के दान का उदाहरण देते हुए रक्तदान महादान के महत्व को समझाया साथ ही समारोह अतिथि डॉ.के.सी. अग्रवाल (अतिरिक्त प्राचार्य) ने ब्लड बैंक के कार्य की सराहना करते हुए गुणवत्ता युक्त ब्लड की उपलब्धि पर जोड़ दिया जोर दिया और बांगड़ चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.मोहम्मद रफीक कुरैशी ने जिले की विभिन्न संस्थाओं को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविरों के आयोजन करवाने हेतु प्रेरित किया ब्लड बैंक की विभागाध्यक्ष ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ.एच.पी. तोश्नीवाल ने जरूरतमंद रोगियों जैसे थैलेसीमिया, एचआईवी, डायलिसिस, कैंसर, लाइफ सेविंग रोगियों को बिना बदले में ब्लड उपलब्ध करवाने हेतु रक्तदाता समाजसेवी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया द्य साथ ही ब्लड बैंक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.मांगीलाल चैधरी ने समस्त समाजसेवी संस्थाओं संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत और लगन से पूरे पाली जिले के रोगियों को गुणवत्ता युक्त रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है और भविष्य में भी आपकी संस्थाओं का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा ताकि कोई भी रोगी ब्लड की कमी से वंचित नहीं रहे द्य अंत में प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दीपक वर्मा ने समाजसेवी भामाशाह वनाराम चैधरी चाचोडी हॉल मलाड मुंबई ने एवं व्यस्थापक सिरवी किसान छात्रावास रमेश करणवा का साफा पहनाकर व स्मर्ति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया इस मौके पर भामाशाह ने ब्लड बैंक प्रभारी से प्रेरित होकर डोनर रूम के नवीनीकरण हेतु नवीनीकरण की आवश्यकता समझकर 5 लाख की नगद सहयोग राशि प्रदान की गई इस मौके पर रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक में 100 यूनिट रक्तदान हुआ तथा जनवरी 2021 से 14 जून 2021 तक समस्त समाजसेवी संस्थाओं एवं संगठनों का मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही कोरोना काल में कोविड प्लाज्मा दान के लिए प्रेरित करने वाले विभिन्न समाजसेवियों का भी अभिनंदन पत्र द्वारा सम्मानित किया गया इस मौके पर ब्लड बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित,डॉ. प्रमिला चैधरी,डॉ.सुनील, जोग सिंह राठौड़,विक्रम चैहान,पूरण परिहार धर्मवीर सिंह,करण सिंह,पदम सिंह,चैन सिंह केसरिया, पुष्पा सेन,संध्या वर्मा,मधुरेश बोहरा,अरुण वर्मा,मुकेश और विनोद आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन धन सिंह राव द्वारा किया गया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button