हिंदू सेवा मंडल के सेवा कार्यों का अवलोकन किया निगम आयुक्त ने

जोधपुर। नगर निगम उत्तर के आयुक्त रोहिताश्वसिंह तोमर ने हिन्दू सेवा मण्डल द्वारा कोरोनाकाल में संचालित किए जा रहे 14 सेवा कार्यों का अवलोकन किया।
मंडल के सचिव विष्णुचंद्र प्रजापत ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए हिंदू सेवा मंडल द्वारा 14 तरह की निशुल्क सेवाएं दी जा रही है जिसमें निशुल्क दाह संस्कार, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण, असहाय को भोजन की व्यवस्था, कोविड मृतकों के परिजनों के लिए पीपीई किट आदि उपलब्ध करवाए जा रहे है। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीमीटर की भी व्यवस्था मंडल द्वारा की जा रही है। मंडल द्वारा सिवांची गेट स्वर्गाश्रम में अस्थि बैंक भी शुरू किया गया है। इसमें सामान्य, कोविड 19 ग्रस्त, लावारिश शवों की अस्थियों को सुरक्षित रखा जाएगा। मृतकों की अस्थियों के मोक्ष हेतु गंगा में विसर्जन करने में कोई असमर्थ है तो हिन्दू सेवा मण्डल के कार्यकर्ता उन अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर मोक्ष प्रदान करेंगे।
हिन्दू सेवा मण्डल के इन सेवा कार्यों का नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्वसिंह तोमर ने मण्डल कार्यालय घण्टाघर पहुंच कर अवलोकन किया और जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन के पैकेट, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर बोतल का वितरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी, हिन्दू सेवा मण्डल के प्रधान मंत्री कैलाश जाजू, संस्कार मंत्री राकैश गौड, ताराचंद शर्मा, गौरीशंकर गांधी, गोविन्दसिंह राठौड, मदन सैन, नरेन्द्र गहलोत, डॉ. भेरूप्रकाश दाधीच, पुखराज टाक, बीरमदेव आचार्य, रामसा अरोडा आदि मोजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button