सूखी सामग्री के बांटे जरूरतमंदों को किट
जोधपुर। लॉयंस क्लब जोधपुर एक्टिव, लॉयंस क्लब दुर्गा शक्ति और जे बॉयज की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 12 में जरूरतमंद लोगों को सूखी राशन की खाद्य सामग्री वितरित किए गए।
कार्यक्रम आयोजक उषा गर्ग ने बताया मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता प्रोफेसर अयूब खान थे। भामाशाह सुशील अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, जनक गुप्ता, कुसुम गुप्ता, दीपक जालानी, दीपक जालानी, माया गहलोत, जे बॉयज के अध्यक्ष नरेश पुरोहित, अक्षय व्यास असीम बोहरा, शशांक जोशी, राहुल पुरोहित, आदित व्यास, देव बोहरा, अर्पित गांधी, विपिन जोशी, निर्मला देवड़ा, पार्षद प्रत्याशी पूरन सिंह राजपुरोहित, कुसुम लोहिया, पार्षद हाकिम खान, पार्षद इलियास, सुनील सुथार, एजाज वसीम, आरती, भारती, विजयलक्ष्मी पटेल विद्या चौधरी, रामचंद्र चौधरी, आसिया खान, मनी, विवेक, इम्तियाज खान सभी ने सहयोग किया।