एजीएंडपी प्रथम ने पर्यावरण को सुरक्षित और जीवंत करने का संकल्प लिया
जोधपुर। एजीएंडपी ग्रुप की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत वन ट्री फॉर वन पीएनजी कनेक्शन अभियान शुरू किया है। एजीएंडपी प्रथम ने भारत में पर्यावरण संरक्षण को स्थायित्व प्रदान करने का संकलप किया है। एजीएंडपी दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भारत के कई जिलों में घरों और व्यवसायों में, भारी, महंगी और मलिन पारंपरिक एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन प्रदान करने में आगे आया है। अपने इन प्रयासों के तहत, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर संयुक्त राष्ट्र दशक (2021-2030) के अनुरूप, एजीएंडपी, इस मुहिम के अंतर्गत, आने वाले दशक में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित पांच राज्यों में कम से कम दस लाख पेड़ लगाने की योजना बना रहा है।
एजीएंडपी ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन जोसेफ सिगेलमैन ने कहा कि हम अपने बच्चों के लिए बेहतर जिंदगी के लिए भारत सरकार की इस समग्र दृष्टि को बल देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस व्यापक प्रयास के तहत, भारत तेजी से पर्यावरण के अनुकूल अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है जहां स्वच्छ, सुरक्षित प्राकृतिक गैस अब हमारे वाहनों, घरों और हमारे व्यवसायों में दूषित ईंधन की जगह ले रहे हैं। हमें और प्रयास की जरूरत है। हमारे बहुमूल्य पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली हेतु जागरूक सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और हमारे स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए एजीएंडपी प्रथम ने प्रत्येक नए पीएनजी ग्राहक को एक पौधा/बीज प्रदान करने का संकल्प लिया है। इस भागीदारी से एजीएंडपी प्रथम अपने आप को सौभाग्य शाली मानता है। पूरे विश्व की तरह भारत के अपने प्राकृतिक स्त्रोतों और भूमि पर भी बढ़ती हुई जनसंख्या का अत्यधिक बोझ है। वनों की कटाई, असंधारणीय कृषि पद्धतियों, खनन और अत्यधिक भूजल निकासी से होने वाले नुकसान को आंशिक रूप से बदला जा सकता है यदि हमारे ग्राहक एजीएंडपी प्रथम द्वारा चलायी जा रही पीएनजी मुहिम में शामिल होते हैं।