कोरोना वॉरियर्स मानने की अपील रेल कर्मियों को
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्लॉइज यूनियन द्वारा मण्डल कार्यालय में मण्डल पदाधिकारियों, शाखा सचिव व अध्यक्षों के साथ वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें यूनियन की आगामी गतिविधियों के बारे में तैयारी करने व सात जून को सभी रेल कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर्स मानने के लिए प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट करने के लिए प्रेरित किया गया।
मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि पिछले लम्बे समय से कोविड-19 के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों सहित निरन्तर कर्मचारियों के बीच जाकर उनकी समस्याएं व आवश्यकताओं के अनुसार कार्य किया है। इस कोरोनाकाल में कई कर्मचारी काल कलवित भी हो चुके है। हमें और अधिक सतर्कता व सावधानियों के साथ रेल के कार्यों का संचालन करना है। इस कोरोनाकाल में रेल कर्मचारी कोरोना वॉरियर्स से कम नही है। कर्मचारियों ने भी अपनी जान की परवाह किये बिना रेलों के संचालन में अपनी सम्पूर्ण भागीदारी अदा की है।
मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में यूनियन हर पल-हर कदम पर उनके साथ खड़ी है तथा किसी भी समस्या का शीघ्र से शीघ्र निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा।
वर्चअल मीटिंग में सुनील टाक, जसबीर सिंह चौधरी, मदनलाल बैरवा, जगदीश शर्मा, बन्ने सिंह, राजेश शर्मा, आशा खीची, बजरंग सिंह राठौड़, अशोक सिंह मेड़तिया, परमानन्द गुर्जर, महेश उपाध्याय, मनोज शर्मा, मोहनलाल विश्नोई, हेमन्त शर्मा, हनुमानदास वैष्णव, महेन्द्र सिंह चारण, महेन्द्र सिंह सबरवाल, शरद जोशी, कमलेश पुरोहित, विजया व्यास, गजेन्द्र सिंह सियाग सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी ने विश्वास दिलाया कि सात जून को अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों से ट्वीटर के माध्यम से प्रधानमंत्री, रेलमंत्री व एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा को ट्वीट कर बताया जायेगा कि हम सभी रेल कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर्स माना जाय।