चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई


सिरोही। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एक मई से प्रदेश में लागू हो चुकी है। योजना में एक अपे्रल से पंजीकरण प्रांरभ हो चुके है। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 30 अपे्रल से बढाकर 31 मई कर दी गई है।
   राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणा राजोरिया ने बताया कि 31 मई तक इस योजना में पंजीकरण करवाने वाले परिवारों को पंजीकरण की तिथि के बाद सम्बद्ध अस्पतालों में निर्धारित पैकेज के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देय होगा। यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पूर्व परिवा के योजनान्तर्गत सफल पंजीकरण होने पर ही उसे योजना में लाभ देय होगा। अतः इस योजना में जुडने के इच्छुक सभी परिवार 31 मई, 2021 से पूर्व अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 मई को
सिरोही, 27 मई। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 28 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में  वर्चुअल आयोजित की जाएगी।  यह जानकारी जन स्वा. अभि. विभाग वृत सिरोही े अधीक्षण अभियन्ता गोविन्द नारायण माथुर ने दी। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button