मानसून वर्ष 2021 पूर्व की भांती राज्य मे माह जून में सक्रिय होने की संभावना

सिरोही। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने एक आदेश जारी कर बताया कि मानसून वर्ष 2021 पूर्व की भांती राज्य मंे माह जून में सक्रिय होने की संभावना है। सिरोही जिले में इस वर्ष वर्षा बहुत अधिक भी हो सकती है, यदि अत्यधिक वर्षा/बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो इस प्राकृतिक आपदा का तत्परतापूर्वक समाधान करने के लिये समस्त राजकीय मशीनरी का प्रतिक्षण जागरूक रहकर आपातकालीन सेवा में जुटने की आवश्यकता रहती है।
पिछले आंकलन एवं अनुभवों के अनुसार प्रायः अत्यधिक वर्षा/बाढ़ के समय जनता से जुड़े विभाग यथा जल संसाधन, चिकित्सा, पशुपालन, विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, इत्यादि विभागों के अधिकारी/तकनीकी कर्मचारी मुख्यालय पर नही रहते है, जिससे जिला प्रशासन/तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावी एवं तत्परता पूर्वक कार्यवाही संभव नही हो पाती है। कभी-कभी ऐसी असावधानी से जनधन की अपूर्णीय क्षति की घटना घटित हो जाती है।
 समस्त संबंधित विभागों को निर्देशित कयिा जाता है कि वे अपने अधिनस्थ अधिकारियों/तकनीकी कर्मचारियों/कार्मिकों/भू-अभिलेख निरीक्षकों/पटवारियों/ग्राम सेवकों/संस्था प्रधानों को निर्देशित कर पाबन्द करें  िकवे इस वर्ष की वर्षा ऋतु के दौरान जिला मुख्यालय के समस्त अधिकारी/तकनीकी कर्मचारी अधोहस्ताक्षरकर्ता की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोड़े तथा तहसील विभागीय वांछित सामग्री/उपकरणों को कार्य योग्य तैयार रखते हूये सम्पर्क में रहें एवं समस्त संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के नाम, पते व टेलीफोन नम्बर कार्यालयाध्यक्ष के पास हर समय उपलब्ध रखे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं अधिग्रहण की जा सके।
जिला बाढ नियंत्रण कक्ष
        वर्षा ऋतु के मध्यनजर आपातकालिन सेवा अन्तर्गत बाढ नियंत्रण कक्ष राउण्ड दी क्लाॅक एक जून से 30 सितम्बर तक स्थापित किया जाएगा। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02972-225327, 221240 एवं 1077 है। इस बाढ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी आयोजना अधिकारी राजेश वर्मा जिनके मोबाईल नम्बर 9414179829, लिंक प्रभारी अधिकारी कलक्टर कार्यालय के अति. प्रशासनिक अधिकारी जसपालसिंह जिनके मोबाईल नम्बर 9461064363 एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता प्रकोष्ठ शाखा प्रभारी मुश्ताक अली जिनके मोबाईल नम्बर 9602560476 व 7014453334 है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button